स्थानीय नगर पालिका परिषद के सीमांकन परिक्षेत्र में वन सप्ताह के अंतर्गत तीन हजार छायादार, फलदार वृक्ष लगाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य का शुभारंभ पूर्व सांसद प्रदीप यादव व नगर पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह ने वृक्षारोपण कर किया। इस मौके पर अतिथि प्रदीप यादव पूर्व सांसद ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण है इन्हें सजाना और सवारना हम सवका पहला कर्तव्य होना चाहिए। वही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हाकिम सिंह ने वन विभाग के कार्यक्रम की जमकर सराहना करते हुए कहा कि हरे वृक्ष हमारी संस्कृति के प्रतीक है। सभी नगर के सम्मानित नागरिक अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं ताकि पर्यावरण दूषित न हो सके। नगर पालिका परिषद के बृक्षारोपण 2020 के प्रभारी अरविन्द सिंह रावत ने बताया कि इस वर्ष नगर पालिका क्षेत्र में तीन हजार पौधे रोपित किये जाने का लक्ष्य है। जो वन सप्ताह के अंतर्गत नगर के सभी वार्डो व क्षेत्र में लगाये जायेंगे।इस मौके पर वार्ड नं0 2 टीला खुशाल पुर, वार्ड नं0,9 पुराना भर्थना के सभासद प्रतिनिधि राजू शुक्ला, सभासद शशांक यादव सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारी चन्द्र शेखर, सफाई नायक, महेश चंद्र, सफाई प्रभारी /लिपिक राजेन्द्र कुमार व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
फोटो-

Comments
Post a Comment