संचारी रोगों से बचने के लिए सर्व सेवा सामिति ने चलाया सफाई अभियान

भरथना.
उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार
हप्ते में 2 दिन का लॉक डाउन लागू किया गया जिंससे की हर जगह साफ सफाई हो सके ताकि अन्य संचारी बीमारियों से निजात मिल सके.
इसी उद्देश्य के साथ ग्राम काँधेशी पचार एक समाजसेवी संस्था सर्व सेवा समिति जनहित में जनता की सुरक्षा में लगातार सेवा भाव से लगी हुई है.

सामिति के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के साथ साथ अन्य संचारी बीमारियों की चिंता को दृष्टि में रखते हुए सर्व सेवा समिति के पदाधिकारियों ने गांव के ही ग्राम पंचायत घर आगनवाड़ी केंद्र पर सफाई अभियान चलाया,ताकि केंद्र पर आने वाली महिलाओं व बच्चो को किसी भी प्रकार की बीमारी अपने आगोश में ना ले पाए ओर सभी सुरक्षित रहे.

इस मौके पर समिति महासचिव,शेखर शुक्ला,कोषाध्यक्ष, मनोज प्रजापति, कुलदीप प्रजापति,अवनीश मिश्रा
मौजूद रहे.

फ़ोटो-पंचायत घर आंगनवाड़ी केंद्र पर सफाई करते सर्व सेवा सामिति के पदाधिकारी

Comments