आज फिर कस्वे में एक कोरोना संक्रामित

भरथना(इटावा)
स्थानीय नगर में कोरोना पॉजिटीव लोगो की संख्या में लगातार बढोतरी होती जा रही है आज की रिपोर्ट के अनुसार महावीर नगर निवासी 26 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया संक्रामित युवक को जिलामुख्यालय कोविड-19 अस्पताल भेजा गया।

कोविड -19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया की कस्वे के मोहल्ला महावीर नगर में रविवार को आई रिपोर्ट के अनुसार एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वही उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल के आदेशानुसार उक्त मोहल्ले को में बेरिकेटिंग करा कर सैनिटाइजेशन का कार्य करवा दिया गया है।

मौके पर पहुंच कर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अधीक्षक डा.अमित दीक्षित,तहसीलदार गजराज सिंह ने मोहल्ले के निरीक्षण कर परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

Comments