स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया गया अंतराल दिवस

भरथना, इटावा।
अंतराल दिवस मनाया गया।

परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ विभाग के द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को मनाया जाने वाला अंतराल दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरथना पर केन्द्र अधीक्षक डा. अमित दीक्षित के नेतृत्व में मनाया गया।
कोरोना वायरस के चलते अंतराल दिवस पर शासन द्वारा रोक लगा दी गई थी। बीते लगभग आए सौ दिन बाद परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिये शुक्रवार को अंतराल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सोशल डिस्टेंसिग का विशेष ध्यान रखते हुए  आयोजन किया गया। जिसमे परिवार नियोजन से संबंधित आस्थाई साधन का प्रयोग किया जाता है। जिसमे कॉपर टी, अंतरा इंजेक्शन, कंडोम, छाया, माला एन, ई सी पिल्स आदि साधनों का प्रयोग किया जाता है। परिवार कल्याण परामर्श दाता शालिनी यादव के द्वारा लाभार्थियो को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बता कर प्रयोग करने की सलाह दी गई। इस कार्यकम को सफल बनाने में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक जितेन्द्र कुमार, डॉ अर्चना, डॉ स्वेता गुप्ता, एवं समस्त स्टाफ  मौजूद रहा।
फोटो-

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments