समीर मो० बने मुस्लिम सेवा संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव,समर्थकों में ख़ुशी के लहर

कुदरकोट(औरैया)
मुस्लिम सेवा संघ उत्तर प्रदेश के 
राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज मासुलदार के निर्देश पर नदीम कुरैशी अध्यक्ष एव कोर कमेटी की सहमति से उत्तर प्रदेश मुस्लिम सेवा संघ में समीर मोहम्मद को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया जाता है।


वही मुस्लिम सेवा संघ कमेटी की ओर से समीर मोहम्मद को उत्तर प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत करने बाद आशा करते है कि यह संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुचाने में सहयोग करेंगे और किसी अनैतिक कार्य से दुर रहेंगे। 


इधर जैसे ही यह खबर उनके परिजनों इष्टमित्रों एव समर्थकों को मिली सभी मे ख़ुशी के लहर दौड़ गई और बधाई देने वालो का तांता लग गया सभी ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां व शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments