स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को कोविड-19 सैंपल के लिए लगाए गए कैंप में लिए गए नमूने में से तहसील का एक चतुर श्रेणी कर्मचारी एवं थाने के एक पुलिसकर्मी के नमूने जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए।जिसमे एक इटावा स्थित नारायण इंटर कॉलेज जबकि पुलिस कर्मी को जलेसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को तहसील परिसर कार्यालय में कोविड-19 सैंपल के लिए कैंप लगाया गया था जिसमें सभी के सैंपल लिए गए थे उसी दौरान तहसील में कार्यरत कर्मचारी एवं भरथना थाने के कार्यालय में तैनात सिपाही के नमूने जांच के दौरान पाँजिटिव पाए गए है।
वही कोविड-19 प्राभारी ने अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि क्षेत्र में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एसडीएम इंद्रजीत सिंह व अधिशासी अधिकरी के निर्देशअनुसार सम्बंधित जगहों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया है।
इस खबर के बाद कस्वे के लोगो को सावधानी बरतने की जरूरत है इसलिए मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें बिना जरूरत घर से न निकले।
स्वयं भी सुराक्षित रहे और दूसरों को सुराक्षित करें।


Comments
Post a Comment