भरथना।
कस्बा के मुहल्ला पुराना भरथना स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में बीती
रात अज्ञात चोरो द्वारा लकड़ी का टट्टर तोड़कर उसमें रखे धान की बोरी को
ले जा रहे चोरों को ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर वह धान की बोरियां छोड़कर भागे।
ग्राम आलमपुर निवासी यदुवीर सिंह आढ़तियां ने बताया कि उनकी कृषि उत्पादन मंडी समिति में लक्ष्मी ट्रेड के नाम से आढ़त की दुकान है। जिसका बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा टट्टर का ताला तोड़कर अंदर दुकान में रखी 44 धान की बोरी सहित गोलक में रखे 1000 रूपये निकाल लिये। मंडी समिति की दीवार टूटी होने के चलते चोर एक-एक कर बोरियां निकालकर पास के खेतों में रखने लगे।
तभी ग्राम सरैया निवासी सुनील कुमार रात्रि में जानवरों से खेतों में ख़ड़ी मक्का की रखवाली करने के लिये आया तो उसने से धान की बोरियां ले जाते देखा तो उसके शोर शराबा मचाने पर चोर 36 बोरी खेत में छोड़कर आठ बोरी सहित हजार रूपये चुराकर चंपत हो गये। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी राजेद्र सिंह ने आढ़त की दुकान से हुयी चोरी की जानकारी हासिल की। वहीं मंडी के अधिकांश आढ़तियाओं ने सचिव से मांग की है कि पश्चिम की ओर स्थित मंडी की दीवार जो काफी समय से टूटी
पड़ी है। उसे दुरुस्त कराया जाये। फोटो-खेतो में पड़ी धान की बोरियाँ।

Comments
Post a Comment