जयोत्री अकादमी ने लॉकडाउन में बच्चों के लिए ई-पुस्तकें लॉन्च की


भरथना।
कस्वे के विधूना रोड़ स्थित जयोत्री एकेडमी ने लॉकडाउन में बच्चों के लिए ई-पुस्तकें लॉन्च की। जिंससे लॉकडाउन के बाबजूद भी बच्चे पढाई कर सकें।


जयोत्री अकेडमी के प्रबंधक श्री नितिन पोरवाल ने बताया कि ई-पुस्तक का उद्देश्य शिक्षकों की आवाज़ को चित्रित करना और महामारी के दौरान बच्चों को पठन-पाठन के कार्य में शामिल करना है।और महामारी के बीच हम विभिन्न समस्याओं का सामना कैसे कर सकते हैं और मानवीय संबंध हमें आशा खोजने के करीब कैसे लाते हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल से सम्बंधित सभी छात्र छात्राओ को इसकी PDF फाइल भेज दी गई है जिससे वह इसे आसानी से डाउनलोड कर इसका अध्ययन कर सकेंगे

The Stars of Lockdown  

Corona Virus Public Info & Safety Manual 



ई-पुस्तक बच्चों की भावनात्मक भलाई और बच्चों को महामारी से निपटने में मदद करने के लिए माता-पिता की चिंता पर केंद्रित है। 

वही प्रवंधक नितिन पोरवाल ने बताया की आप बस लिंक पर क्लिक करें और ईबुक स्वचालित रूप से डाउनलोड हो जाएगी। ई-बुक के लिए कागज की आवश्यकता नहीं पड़ती है। जिससे किसी पेड़ अथवा पर्यावरण को नुक्सान भी नहीं होता

वही इन दौरन विद्यालय प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा ने जानकारी देते हुये कहा की इलेक्ट्रॉनिक पुस्तकें, या ई-पुस्तकें, छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों को एक अतिरिक्त माध्यम या निर्देशों का उपकरण प्रदान करती हैं जो सीखने की प्रक्रिया को आसान एवं मनोरंजक बनाती है।

Comments