भरथना सड़क चौड़ीकरण देखिये क्या निकलेगा बाइपास रोड़,व्यापारियों को मिली राहत या नही

भरथना।
एसडीएम,तहसीलदार द्वारा कलैक्टरी रोड बाईपास के लिये चिन्हित की गयी भूमि पर ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा के तहत ग्राम गंगोरा बझेरा से लेकर
लहरोई तक मिट्टी डालने का कार्य प्रारंभ हुआ। जिससे नगर के व्यापारी में खुशी की लहर दौड़ी।
आपको बताते चले कि भारत सरकार के अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं इटावा सांसद प्रोफेसर डाक्टर रामशंकर कठेरिया से उत्तर
प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव व सांसद प्रतिनिधी श्री भगवान पोरवाल के नेतृत्व में नगर के सैकड़ों व्यापारी इटावा कन्नौज नेशनल हाइवे 91 ए
के नगर में पुनः चौड़ीकरण न होने तथा बाईपास निकाले जाने की मांग करते हुये गुहार लगायी थी। जिस पर इटावा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया द्वारा
बीते माह उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह आईएएस, तहसीलदार गजराज सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र के साथ बैठककर नगला हीरामन(बाहरपुरा नहर) से लेकर ग्राम रमायन, गोपियागंज, बेटियापुरा, कुसना, लहरोई तथा गंगोरा-बझेरा के समीप से होकर पूर्व में घोषित निकली कलैक्टरी रोड को चिन्हित कर बाईपास के रूप में विकसित करने के लिये तथा नगर के व्यापारियों के बाईपास देने के लिये सांसद द्वारा अथक प्रयास कर कलैक्टरी रोड को बाईपास के रूप में दर्जा दिलाकर मिट्टी डालने का कार्य सोमवार दोपहर से प्रारंभ हो गया है। 


उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिह आईएएस, तहसीलदार
गजराज सिंह,खंड विकास अधिकार राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त कलैक्टरी रोड(बाईपास) की जगह पूर्व में चिन्हित कर ली गयी थी। जिस पर
ग्राम गंगोरा-बझेरा कुसना बेटियापुरा तथा लहरोई क्षेत्र में नरेगा के तहत मिट्टी डालने का कार्य प्रारंभ हो गया है। शीघ्र ही यह रोड बाईपास के रूप
में विकसित होगी। 

वहीं सांसद प्रतिनिधी श्रीभगवान पोरवाल ने बताया कि यह बाईपास नगर के व्यापारियों के लिये बरदान साबित होगा।

Comments

Post a Comment