प्रेस क्लब इटावा की जनपद वासियों से अपील

इटावा।
कोविड-19 का प्रकोप बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से तीन दिनी का प्रभावी लॉक डाउन लागू कर दिया है। लॉकडाउन डाउन आज रात 10 से 13 जुलाई को सुबह 5 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर के पूरी तरह से प्रभावी रहेगा। शासन के निर्देशों के क्रम में इस तीन लॉक डाउन का लागू करने का मकसद लगातार कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ना एक बड़ा कारण माना जा रहा है। वैसे इटावा के प्रशासनिक अधिकारी डीएम जे.बी.सिंह,  सीडीओ राजागण पति आर, एडीएम ज्ञान प्रकाश लोगो को महामारी से बचाने के लिये लगातार सक्रिय है।
इसी के साथ प्रेस क्लब इटावा के सभी प्रतिनिधि भी यहाँ के वासियो से अपील कर रहे है अपने आप को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये डब्लूएचओ के नियमो का पूरी तरह से पालन करे।
प्रेस क्लब इटावा जनपद वासियो से अपील करता है कि बेबजह घरों से बाहर ना निकले अन्यथा कोरोना वायरस की जद में आ सकते है ।
जनपद मे कोरोना संक्रमितों के संख्या  3 सैकड़ा से भी अधिक हो गई है और हम अभी भी इस वैश्विक महामारी के प्रति नरम रवैया अपनाए हुए है। जिसकी वानगी जनपद की हर गली नुक्कड़ पर देखी जा सकती है कि बिना किसी काम के सड़क पर घूम रहे है, दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाई जाती है और दूसरी ओर हम ये अपेक्षा करते है कि शासन प्रशासन हमे इस महामारी से बचायेगा। जबकि हमे एक श्रेष्ठ नागरिक के कर्तव्यों का पालन करने के साथ साथ शासन के निर्देशों का पालन करना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।
*हम शपथ ले कि बिना आवश्यकता के अपने घरों से बाहर नही निकलेगे, बाहर जाते समय फेसमास्क/गमछे/रुमाल का प्रयोग करेंगे, शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे,  आवश्यकता के अनुसार अपने हाथों को कीटाणु मुक्त करेगें और दूसरों को भी प्रेरित और जागरूक करेंगे।
हम अपनी जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव करके अपने परिवार को इसके संक्रमण से बचा सकते है और अपने साथ साथ अपने जनपद को भी संक्रमण से मुक्त रखने मे सहयोग कर सकते हैं।अगर संक्षेप में कहें तो यही कहा जा सकता है कि हम बदलेंगे तो युग बदलेगा। आप और आपके परिवार के स्वस्थ और निरोगी होने के शुभेक्षा के साथ आपसे अपील है कि प्रशासन के निर्देशों का साक्षर पालन करते हुए सहयोग करेगें।
(नीलकमल)
प्रचार मंत्री
प्रेस क्लब, इटावा

Comments