फूटा कोरोना बम,देखे कितने निकले पॉजिटिव

  • भरथना फूटा कोरोना बम बैंक के 4 कर्मचारी हुए संक्रमित


स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19  सैंपल के लिए लगाए गए कैंप में 12 बैंक कंर्मियो के लिए गए नमूने में से 4 बैंक कर्मीयों के नमूने जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए।जिंससे कस्वे में हड़कंप मच गया।भरथना समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अमित दीक्षित ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य केंद्र पर 12 बैंक कंर्मियो की कोविड-19 के सेम्पल लिए गए थे जिसमे आज शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 4 बैंक कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को एम्बुलेंस द्वारा भेज कर जनपद इटावा स्थित नारायन काॅलेज में संचालित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा।वही मौके पर पहुँचे एसडीएम इन्द्रजीत सिंह,तहसीलदार गजराज सिंह,अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल,कोविड-19प्राभारी रामजी भदौरिया ने आस पास क्षेत्र व बैंक में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।



Covid-19 घर पर रहे सुरक्षित रहे...

मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करे

सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करें

Comments