डीसीएम पलटी बाइक सवार दबा

भरथना।
भरथना विधूना मार्ग पर ग्राम पड़ियापुरा मोड़ के समीप डीसीएम का संतुलन
बिगड़ जाने से सड़क किनारे बाइक सवार व्यक्ति के ऊपर जा गिरी। डीसीएम के
नीचे दबे घायल व्यक्ति को मौके पर पहुंची पीआरबी 1626 ने बाहर निकाल
उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विजयी निवासी बेंचेलाल पुत्र रूपलाल ने बताया

कि वह गुरुवार दोपहर भरथना से बाजार कर अपने घर की ओर जा रहा था। जैसे ही
ग्राम पड़ियापुरा बेअरहाउस मोड़ के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज गति में
आ रही डीसीएम का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह लहराती हुयी सड़क किनारे
मुझे चपेट में लेते हुये पलट गयी। जिससे मैं बाइक सहित तथा एक गाय का
बछड़ा उसके नीचे दब गये। उधर की किसी ने इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दे
दी। तो मौके पर पहुंची पीआरबी 1626 के हैड कान्सटेबल संदीप सिंह,
रामकुमार मिश्रा, आदेश कुमार ने डीसीएम के नीचे दबे घायल बेचेलाल को बाहर
निकालकर उपचार हेतु पुराना भरथना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
वहीं ग्राम भिंड के बझई निवासी बुद्धू सिंह ने बतायाकि वह लखनऊ से आम
लेकर भिंड गया था। और वह खाली प्लास्टिक की क्रेटों से भरी गाड़ी लेकर
लखनऊ जा रहा था। अचानक बीच सड़क पर एक जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर
में गाड़ी पलट गयी। फोटो- डीसीएम के नीचे दबी बाइक।

Comments