जल भराव समस्या:पालिका प्रशाशन से निराकरण की मांग की

भरथना.
कस्वे के मोहल्ला इंद्रानगर में गलियों में होने वाले जलभराव से मोहल्लेवासी  परेशान हैं। इस समस्या को लेकर कई वार पालिका प्रसाशन से लगा चुके है मदद की गुहार.
कस्वे के मोहल्ला इन्द्रनागर निवासी रोहित सिन्धी,ब्रजेश पोरवाल,मनोज गुप्ता,मन्नू ठाकुर,भोलू यादव, पिंकू यादव, श्रवण यादव,सौरभ यादव सौरभ शाक्य,मिथुन कठेरिया,श्यामू कठेरिया,कल्लू यादव सहित आदि मोहल्लेवासी ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुँच अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मांग की है कि वह बीते कई दिनों से नालियों के दूषित व संक्रमित जलभराव की समस्या से जूझ रहे गलियों में जलनिकासी नहीं होने के कारण सारा पानी गलियों में भरा रहता है.


गलियों में होने वाले जलभराव के कारण मोहल्ले मे गंदगी व मच्छर पैदा हो गए हैं जिस्से बहुत से संचारी रोग पैदा होने की आशंका है स्कूल में जाने वाले छोटे बच्चों,महिलाओं आदि को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है.जिंससे उन्होंने श्री रामआसरे कमल को पत्र सौप कर जल्द से जल्द इस समस्या की निराकरण की मांग की।




वही अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल ने उक्त समस्या का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और बताया कि उक्त मोहल्ले में जलभराव की समस्या है लेकिन उसके अस्थायी समाधान के लिए बिजली पम्प पहले से ही लगा हुआ है.बिजली न होने के चलते पालिका द्वारा एक डीजल पंप की भी व्यवस्था की जा रही है जिससे इस अस्थाई जलभराव को रोका जा सके.

Comments