भरथना.
प्रत्येक व्यक्ति को अपने फर्ज को पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ निभाना चाहिए अपने कार्य के प्रति त्याग और समर्पण की भावना रखने वाले व्यक्ति को अपने जीवन में तरक्की और लोगों का पूरा सम्मान मिलता है.
उक्त बात आज तहसील सभागार में एसडीएम इन्द्रजीत सिंह I.A.S ने अपने विदाई के दौरान अपने अधीनस्थ व मौजूद कर्मचारियों से कही.
आपको बताते चले शासन के निर्देशानुसार 11 माह भरथना की लोगो की सेवा करने के बाद भरथना एसडीएम का स्थानांतरण मुख्य विकास अधिकारी C.D.O के पद पर गोरखपुर हो जाने की कारण तहसील सभागार भरथना में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें तहसीलदार गजराज सिंह,नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव,सब रजिस्टार भरथना नवीन राय,इस्पेक्टर जीआरपी विनोद कुमार,रजिस्ट्रार कानूनगो वीरेंद्र सिंह यादव,कानूनगो भरथना छोटेलाल एवं नगर पालिका भरथना के कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह एवं लेखपाल संघ की ओर से श्री सिंह को फूलमालाओं से लाद कर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की भूरि भूरि प्रसंशा की.
वही एसडीएम इन्द्रजीत सिंह ने अपने विदाई के दौरान कहा कि मेरी जनपद में पहली पोस्टिंग चकरनगर में हुई उसके बाद दूसरी पोस्टिंग कस्वा भरथना में हुई यहां लगभग 11 महीने से भरथना में जनता की सेवा की और सभी कर्मचारियों द्वारा उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया उनके द्वारा जो अधूरे कार्य रह गए हैं उन्हें पूरा कराए जाने की अपेक्षा की ओर उन्होंने कहा कि मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी यह होगी की भरथना व चकरनगर के नागरिकों की हर समस्या समय से निस्तारित कराई जाए चाहे किसी विभाग की हो यह बहुत भावुक पल है परंतु भावनाओं की कद्र करते हुए सदैव जनता के प्रति समर्पित रहना है.
वही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका सहयोग किया उसी प्रकार से आने वाले एसडीएम का भी पूरा-पूरा सहयोग करे ताकि वे क्षेत्र का संपूर्ण विकास कर सकें.
वही इस दौरान भावुक पल को संजोते हुए उन्होंने कहा कि भरथना कस्वे की जनता जो प्यार सम्मान मुझे मिला है वह में कभी भुला नही सकता में उनका सदैव आभारी रहूंगा.
विदाई समारोह के दौरान लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान,राहुल चौबे,चंदन गणेश दत्त चकरनगर लेखपाल,महेंद्र कुमार स्टेनो,विजय शंकर दीक्षित पेशकार,मुकेश कुमार लिपिक,विनोद कुमार,जय सिंह राठौर सप्लाई स्पेक्टर,ललित कुमार,विवेक, कंपनी कमांडर प्रताप नारायण मिश्रा सहित आदि लोगो ने श्री सिंह को भावभीनी विदाई दी.
वही विदाई समारोह का सफल संचालन लेखपाल हृदेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया.
Comments
Post a Comment