भरथना.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा के कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नगर में कुल 2 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए जिनमें से एक व्यक्ति व्यापारी है उसकी उम्र 42 वर्ष मोहल्ला गांधी नगर भरथना के निवासी हैं एवं एक महिला जो ग्रहणी हैं जिनकी उम्र 63 वर्ष है वह ब्रजराज नगर की निवासी है.
प्राप्त रिपोर्ट के क्रम में एसडीएम नम्रता सिंह व नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव एवं अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल के निर्देशानुसार नगर पालिका के कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया के द्वारा उक्त मोहल्ले में वेरिकेटिंग करा कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया और उक्त मोहल्ला वासियों को कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का अनुपालन करने के लिए अनुरोध किया और उक्त दोनों वार्डो में कोरोना वायरस जागरूकता अभियान चलाया.
वही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित की टीम में श्री भगवान कौशल,रीता कौशल,पूनम, दिलीप यादव द्वारा मोहल्ला गांधी नगर में 34 व्यक्तियों की कोरोना की जांच की गई.
कोविड प्राभारी ने बताया कि
संक्रमित पाए गए व्यक्ति पूर्व से आगरा एवं कानपुर में निजी चिकित्सालय में अपना इलाज करा रहे हैं जिनमें से 63 वर्षी महिला कानपुर में है और वह पुरुष आगरा में निजी अस्पताल में भर्ती है.
इस दौरान वार्ड सभासद अवनीश कुमार यादव बीपी,उपकार गुप्ता गुंजन श्रीवास्तव,जितेंद्र यादव,प्रताप सिंह यादव,पिंटू गुप्ता ल,सत्यवान शर्मा, मोहित शर्मा आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा.
Comments
Post a Comment