भरथना.
कस्वे के मोहल्ला राजागंज में एक आढ़ती की कोरोना रिपोट पॉजिटिव आई जिसे उपचार हेतु सैफ़ई भेजा गया वही एसडीएम नम्रता सिंह के निर्देशानुसार उक्त मोहल्ले में सैनीटाइजर का छिड़काव कराया गया
कोविड-19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि आज की रिपोर्ट के अनुसार मोहल्ला राजा गंज में एक 40 वर्षीय आढ़ती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसकी सूचना पर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित द्वारा संक्रमित व्यक्ति के परिजनों से वार्ता की गई और समस्त अग्रिम कार्रवाई से अवगत कराया गया.
कोविड-19 प्राभारी ने बताया कि इसी मोहल्ले में डॉ रवि राजपूत,विजय गुप्ता,अजहर,अमित सुशील आदि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केम्प लगा कर करीब 70 लोगो की कोविड-19 के सेम्पल लिए गए है.
Comments
Post a Comment