55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित :मौके पर पहुँची एसडीएम ने परिवारीजनों से वार्ता कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया
भरथना.
आज कोविड-19 रिपोर्ट में एक 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई मौके पर पहुंचे प्रसाशनिक अधिकारियों ने उक्त मोहल्ले को वेरिगेटिंग कर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया.
कस्वे के मोहल्ला श्री नगर में पूर्व से ही 5 कोरोना संक्रमित थे जिसमें आज आई रिपोर्ट के अनुसार एक 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई जैसे ही इसकी सूचना एसडीएम नम्रता सिंह एवं अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल को मिली उन्हीने मौके पर पहुंच कर संक्रमित व्यक्तियों के परिजनों वार्ता कर उनको पूरी सुरक्षा व सहयोग का आश्वासन दिया.
वही एसडीएम व अधिशाषी अधिकारी के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह के द्वारा उक्त मोहल्ले में बैरिगेटिंग व सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।
वही कोविड-19 के दृष्टिगत आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर सुधीर एम बोबड़े के निर्देशानुसार एसडीएम नम्रता सिंह द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित के देख रेख में मोहल्ला गिहार नगर में कोरोना संक्रमण टेस्टिंग शिविर लगाया गया जिनमे 40 व्यक्तियों का कोरोना से संबंधित परीक्षण हुआ सभी व्यक्ति की जांच रिपोर्ट तुरंत प्राप्त हुई और सभी नेगेटिव पाए गए.
इस दौरान लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान,राहुल चौबे,सभासद प्रतिनिधि दलबीर सिंह यादव,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आलोक यादव,श्री भगवान कौशल सहित आदि टीम का विशेष सहयोग रहा.
Comments
Post a Comment