भरथना.
अनलॉक के तीसरे चरण के शुरुआत में रक्षा बन्धन के त्योहार को लेकर बाजार पूरी तरह से सज गये थे दुकान में रंग-बिरंगी और विभिन्न प्रकार की डिजाइनो वाली राखियां मौजूद हैं.
इस बार भाभी राखी और बच्चों के लिए मियूजिकल राखी आकर्षक का केंद्र बनी हुई थी दुकानों पर दस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की राखियो से दुकानों को सजाया गया था
लेकिन 55 घंटे के इस लॉकडाउन ने
बहन भाइयों के अटूट बंधन के पावन पर्व रक्षाबंधन से पहले कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार द्वारा घोषित 55 घण्टे का प्रतिबंध राखी दुकानदारो की हुई तैयारियों को तोड़ कर रख दिया है दुकानों में राखी एवं मिठाई सजाए बैठे दुकानदारों को आगामी दो दिनों का प्रतिबंध दुश्मन दिखाई दे रहा है.
दुकानदारों का कहना है कि कारोबार पर कोरोना की मार से दुकानदार पहले से ही परेशान हैं.उधर रक्षाबंधन के हिसाब से शनिवार व रविवार का दिन बिक्री के लिए महत्वपूर्ण थे यह 55 घंटे का प्रतिबंध रहने से कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा.
रिपोर्ट-इशरत अब्बासी
Comments
Post a Comment