भरथना.
मुख्यचिकित्सा अधिकारी इटावा के कार्यालय से आई रिपोर्ट के अनुसार नगर में 6 वर्षीय बालक सहित 3 कोरोना संक्रमित पाएं गए.
कोविड-19 प्राभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि कस्वे में आज एक 6 वर्षीय बालक सहित 3 लोग कोरोना पॉजिटीव पाए गए जिसमे एक महावीर नगर,एक रानी नगर एव एक विद्यालय निदेशक कोरोना संक्रामित पाए गए थे जिसमें से विद्यालय निदेशक और 6 वर्षीय बालक को होम आइसोलेट किया गया है.वही स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित के देख रेख में कोरोना संक्रमित पाए गए मोहल्लो में कोविड-19 जांच के लिए टीम लगाई गई है.
वही एसडीएम नम्रता सिंह एव पालिका अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल के निर्देशानुसार उक्त मोहल्लो में वेरिकेटिंग करा कर सैनीटाइजर का छिड़काव कराया गया है.
इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान,राहुल चौबे,डॉ सुरेश चंद्र,डॉ आलोक यादव,लैब टेक्नीशियन भगवान कौशल मौजूद रहे.
Comments
Post a Comment