70 वर्षिय बृद्ध कोरोना संक्रमित

भरथना.
आज प्रातः मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा के कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट में नगर के ब्रजराज नगर में निवास कर रहे सेवानिवृत्त 70 वर्षीय राजस्व निरीक्षक कानूनगो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए.जिन्हें उपचार हेतु सैफ़ई भेजा गया.संक्रमित व्यक्ति पूर्व से ही शुगर व बीपी रोग से पीड़ित है.
वही उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल के निर्देशानुसार कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदोरिया द्वारा मोहल्ले में बैरिगेटिंग करा दी गई और सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया.
इस दौरान कोविड-19 प्राभारी ने कोरोना संक्रमित के परिवार को प्रसाशनिक अधिकारियों से प्राप्त हुए निर्देशों से अवगत कराया वही आश्वासन दिया कि स्थानीय प्रशासन  द्वारा उनके परिजनों को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा.
इस दौरान सभासद शिवराम सिंह यादव एव पूरन सिंह चौहान का विशेष सहयोग रहा.

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments