एसपी ग्रामीण व उपजिलाधिकारी ने मुस्लिम त्योहार के चलते कस्वे में साफ सफाई का निरीक्षण किया

भरथनां
ईद-उल-अज़हा (बकरीद) एव आगामी 3 अगस्त को होने वाले त्योहार रक्षावंधन के चलते आज एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह,उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल सिंह,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल थाना प्रभारी अनिल कुमार,कस्बा चौकी प्राभारी राजेंद्र सिंह ने नगर में पैदल भृमण कर कस्वे की बड़ी जामा मस्जिद व सराय में स्थित मस्जिद एवं अन्य मुस्लिम बस्तियों का निरीक्षण किया.और कस्वे की साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जिसमे सभी अधिकारियों ने कस्वे की स्थिति को संतोष जनक पाया.
वही मुस्लिम त्योहार ईद-उल-अज़हा
(बकरीद) को शासन के निर्देशानुसार सभी मुस्लिम समुदाय ने अपने घर पर ही नमाज अदा की.
इस दौरान कोविड-19 प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया,सफाई प्रभारी नगर पालिका भरथना राजेंद्र कुमार मौजूद रहे.

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments