बिजली जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप बंद होने से लोग परेशान

भरथना(इटावा)
स्थानीय नगर में विद्युत सम्बन्धी सूचनाओं के आदान-प्रदान करने के लिए वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर शीघ्र समस्या का समाधान करने का ग्रुप एडमिन ने रास्ता बन्द कर नगर वासियो को निराश कर दिया.
आपको बताते चले कस्वे में एक बिजली जानकारी भरथना के नाम से ग्रुप चलता था जिसमे कस्वे वासियों को  विद्युत सप्लाई संबंधी काफी जानकारी ग्रुप एडमिन द्वारा उपलब्ध कराई जाती थी लेकिन किन्ही कारणों से ये ग्रुप बंद हो गया जिससे कस्वे के लोगो को विद्युत संबंधी जानकारी प्राप्त नही हो पा रही है जिससे कस्वे में लोग परेशान दिखाई दे रहे है.
वही लोगो के कहना है अभी तक भरथना क्षेत्र में कोई ऐसा विद्युत अधिकारी नही आया था जिसने कस्वे में इस तरह की व्यवस्था की हो इस ग्रुप के माध्यम से हम लोग कही भी विद्युत फॉल्ट, तार टूटने आदि समस्यों को ग्रुप पर डाल कर विद्युत अधिकारी को जानकारी भी दे दिया करते थे जिससे तत्काल उक्त समस्यायों पर ध्यान दिया जाता था और हम लोगो को कस्वे में विद्युत सप्लाई की रोस्टिंग एवं विद्युत ना आने कारण की जानकारी भी दी जाती थी.
वही उक्त परेशानी को समझते हुए पालिका क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव,सुधीर कठेरिया,
राधेश्याम उतमानी,अश्वनी मिश्रा,रिंकू सविता, इसरत अब्बासी,प्रमोद गुप्ता,रजनीश पांडेय,तरुण तिवारी,शुशांत उपाध्याय, सभासद निहालुद्दीन, राजू शुक्ला,वाहिद अली,जहीर अहमद,संजय यादव,सूरज,सहित सैकड़ों लोगों ने ग्रुप एडमिन से पुनःविचार करने व कोई नया रास्ता ढूढ निकालने की बात कहीं.


रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments

Post a Comment