भरथना.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा के कार्यालय से प्रातः प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नगर भरथना के मोहल्ला गांधीनगर में एक एवं मोहल्ला ब्रह्मनगर में एक कुल 2 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए.
कोविड-19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि आज एक व्यक्ति गांधी नगर व एक व्यक्ति ब्रह्मनगर में कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना पर अधिशासी अधिकारी राम आसरे कमल एवं अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ अमित दीक्षित द्वारा दिशानिर्देश के बाद उक्त मोहल्ले में वेरिगेटिंग का कार्य किया गया साथ ही सैनिटाइजर का कार्य कराया गया.
वही ब्रह्मनगर कोविड प्राभारी ने बताया दोनो कोरोना पॉजिटीव व्यक्तियों को होमआइसोलेट किया गया है.
इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 09 लोगो की कोविड-19 की जांच की.
Comments
Post a Comment