भरथना(इटावा)
शाम को तेज बारिश ने एक गरीब मजदूर के पुराने मकान की छत भरभरा कर ढह गयी। और मजदूर का परिवार सकुशल सुरक्षित बच गया। और नीले आसमान के नीचे आ गया।
मकान की छत नीचे गिरने की सूचना सभासद प्रतिनिधि दलवीर सिंह को मिलते ही मौके पर पहुंचे.
नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला गिहारनगर निवासी मजदूर पप्पू पुत्र ज्ञान सिंह अपने परिवार के साथ रह कर जीवन यापन कर रहा था शनिवार की शाम को अचानक बारिस का मौसम बना और बारिस होंने लगी उस समय पप्पू अपने परिवार के साथ उसी मकान में मौजूद था लेकिन अचानक मकान की छत भरभरा कर नीचे आ गई यह नजारा देख मोहल्ले में कोहराम मच गया लोग पप्पू के घर की ओर दौड़ पड़े उसे परिवार के साथ सुरक्षित घर के बाहर निकला.
मौके पर पहुंच कर सभासद प्रतिनिधि दलवीर सिंह यादव ने प्रशासन को अवगत करा कर पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाये जाने की गुहार लगाई.
Comments
Post a Comment