भरथना.
सावन माह में महिलाओं बच्चियों में मेंहदी के लिए अलग उत्सुकता होती है
ओर मेंहदी की बच्चों में अद्भुत कला भी होती है पर कला घर तक सिमट कर रह जाती है ऐसे ही कला को दुनिया के सामने लाने के लिए आज सर्व सेवा समिति ने ग्राम काँधेशी पचार में एक मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया.
जिसमें 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया.
जिसमे मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विनीता शुक्ला, मीनाक्षी शुक्ला लेखाकार विकास भवन इटावा,ग्राम सचिव अनुष्का दुवे,आशा,उषा देवी द्वारा प्रथम विजेता मोहिनी शुक्ला रही जिन्हें ग्राम प्रधान विनीता शुक्ला ने समिति की शील्ड से सम्मानित किया, द्वितीय विजेता अर्चना,तृतीय विजेता, गौरी चोवे,चोथी विजेता प्रयांसी शुक्ला, पाँचमी विजेता शिवानी जाटव एवं छटमी विजेता कोशकी शुक्ला रही सभी का उत्साह वर्धन करते हुए संम्मानित किया गया.
इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष दीपक तिवारी,महासचिव, शेखर शुक्ला,प्रवक्ता अवनीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनोज प्रजापति,संचालन मंत्री बृजेन्द्र शुक्ला, उपाध्यक्ष रविन्द्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी विष्णु राठौर, कुलदीप प्रजापति,रामप्यारी,अशोक यादव, विपिन शास्त्री,मंटू शुक्ला
रिशु चौबे,सूर्य प्रकाश मौजूद रहे.
Comments
Post a Comment