बकेवर (इटावा)
थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 2 पर पंचर जोड़ने वाले गरीब परिवार के घर पर राखी बंधवाने पहुंचे भरथना पुलिस क्षेत्रधिकारी चंद्रपाल सिंह.
आपको बताते चले कि आमतौर पर लोगों को पुलिस से गिले-शिकवे अधिक होते हैं आम जनता भी कभी यह जानने का प्रयास नहीं करती है कि आखिरकार पुलिस वालों का जीवन कैसा होता है त्यौहार पर सभी लोग परिजनों के संग एक-दूसरे को खुशियां बांटते हैं लेकिन कभी यह नहीं सोचते हैं कि पुलिकर्मियों का भी परिवार होता है और त्यौहार के दिन वह अपने परिवार को छोड़ कर ड्यूटी में लगे रहते हैं, जिससे हम और आप अच्छे ढंग से पर्व का आनंद उठा सके.ऐसे ही आज का दिन है पुलिस क्षेत्रधिकारी भरथना के लिए जो कि अपनी ड्यूटी को छोड़ कर न जाने के कारण बकेवर हाइवे के निकट सड़क किनारे अपनी झोपड़ी में अपने बुजुर्ग पिता के साथ गाड़ियों के पंचर टायर जोड़ अपने परिवार का भरण पोशण करने वाली गरीब की बेटी से राखी बंधवाकर उसे अपना प्यार दुलार व आशीर्वाद देकर उसे रक्षासूत्र का बचन दिया.वही यह सब देख कर उस गरीब परिवार के अंशु छलक पड़े.
पुलिस क्षेत्रधिकारी ने दिखा दिया कि खून के रिश्ते ही सब कुछ नही होते उनके इन कार्य से हर कोई उनकी प्रशंशा कर रहा है.
Comments
Post a Comment