मोहल्ला ब्रजराज नगर में एसडीएम ने किया निरीक्षण

भरथना.
कस्वा के मोहल्ला ब्रजराज नगर में बीते दिवस एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रसाशन ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से गली में रहने वाले लोगो की कोरोना की जांच कराई.
आपको बताते चले कि आज कस्वे के मोहल्ला ब्रजराज नगर में एसडीएम नम्रता सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दीक्षित के देख रेख में एक कोविड-19 शिविर लगा कर करीब 15 लोगो की जांच की गई.
वही मौके एसडीएम नम्रता सिंह ने पहुंच कर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कोविड-19 प्राभारी से वार्ड की भौगोलिक स्थिति एवं वार्ड में कराए गए सैनिटाइजेशन एवं सफाई के कार्य की जानकारी हासिल की.इस दौरान नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल मौजूद रहे.

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments