भरथना.
अयोध्या में हुए श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर कस्वा भरथना मे छोटी दिवाली जैसा माहौल,घरों पर श्रद्धालुओं ने जलाए दीये,फोड़े पटाखे जगह-जगह लोगों ने मिष्ठान बांट कर मनाई खुशियां.
कस्वा भरथना में भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री भगवान पोरवाल,दिवाकान्त शुक्ल,मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव,प्रभाकर गुप्ता, दीपक चौधरी,सुधीर कठेरिया,प्रदीप सविता,डॉ धर्मेन्द्र चौहान,सर्वेश यादव,अंशु सिंह,मुन्नी गुप्ता,संतोष मिश्रा
सहित कस्वे के तमाम नागरिक
रामलला के मंदिर निर्माण कार्य को लेकर अपने अपने घरों पर दीप जला कर एव मिष्ठान बांट कर एक दूसरे का मुह मीठाकर बधाई दे रहे हैं और श्री राम के जयकारे से गली मोहल्ले गुंजायमान हैं.
वही रामलला के मंदिर निर्माण का सदियों पुराना सपना साकार होने की खुशी यहां हर रामभक्त की आंखों में देखी जा सकती है.
Comments
Post a Comment