भरथना.
राष्ट्रीय अखंड ब्राह्मण सभा इटावा के द्वारा प्रभु श्री राम जी के भूमि पूजन के पावन अवसर पर पूजा अर्चना कर दीपोत्सव मनाया गया.
इस दौरान राष्ट्रीय अखंड ब्राह्मण सभा के जिला सचिव रजनीश पाण्डेय ने बताया कि साधु संत जिन्होंने सदियों तक आवाज़ उठाई, संघर्ष किया.
कारसेवक जिन्होंने लाठियां झेलीं, गोलियां खाईं, प्राण दिए रामभक्त जिन पर मुक़दमे चले
आज का दिन उनके लिए समर्पित है.
वही प्रदेश प्रभारी तरुण तिवारी ने कहा राम सकारात्मकता में हैं,राम कृतज्ञता में हैं,राम धर्मज्ञता में हैं,राम सदाचार में हैं,राम धैर्य में हैं,राम सामर्थ्य में हैं,राम सत्य में हैं, राम सहजता में हैं,राम संयम में हैं,राम दया में हैं,राम सेवा में हैं,राम विनम्रता में हैं,राम कण कण में हैं.
इन्ही विचारों के साथ सभी भूमि पूजन के दिन पूजा अर्चना कर दीपोत्सव मनाया और प्रसाद वितरण किया.
इस पुनीत अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश दुबे,सुशांत उपाध्याय,अनुज पांडे,श्यामू तिवारी,नागेश दीक्षित सहित आदि पदाधिकारी ने पूजा अर्चना कर समस्त देशवासियों को बधाई दी.
Comments
Post a Comment