भरथना(इटावा)
श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर नगर के ॐ श्री पागल बाबा गँगा सागर धाम पर कोरोना वायरस के संक्रमण से निजात पाने के लिए महा रुद्राभिषेक का आयोजन मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया के सानिध्य में सम्पन्न कराया गया। महा रुद्राभिषेक के आयोजन को लेकर गँगा सागर धाम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
भरथना-बकेवर मार्ग पर सेंगर नदी के समीप बिरौधी मोड़ पर स्थित निर्माणाधीन ॐ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम पर सावन के अंतिम व पांचवे सोमवार को शुभ महूर्त दोपहर तीन बजे से रात्रि दस बजे तक होने वाले महा रुद्राभिषेक व शिव का श्रृंगार करते हुए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। वही मंदिर के प्रमुख पुजारी आशु शुक्ला के द्वारा भगवान शिव का विधि-विधान से पूजा अर्चना कराते हुए भगवान शिव का वेलपत्र, फूल व चंदन से श्रृंगार किया गया।
मान्यता है कि भोले बाबा भगवान शिव इस सावन के महीने में प्रथ्वी पर अवतरित होते हैं ओर भक्तों की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर अरविन्द चौरसिया, गोविन्द चौरसिया, आशु चौरसिया, रामू, रजत, शुभमं, संदीप, आशीष सहित परिवारीजन मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment