चोरों ने तीन घरों के ताले चटकाए:रहे सावधान

भरथना(इटावा)
बीती रात नगर के विभिन्न मोहल्लो में अज्ञात चोर ने तीन घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर माल साफ किया.
नगर में चोरी हो जाने की सूचना पर चौकी प्रभारी ने पहुचकर हुए नुकसान को संज्ञान में लिया.
नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र स्व. बृन्दावन यादव के घर को अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बना कर चोरी की घटना को अंजाम देकर आर्थिक रूप से क्षति पहुंचाई.
वही मोहल्ला इंद्रानगर निवासी प्रमोद सविता(बबलूू) पुत्र मोतीलाल के चोर घर के मुख्य द्वार के ताले तोड रहे थे तो गृह स्वामी के जागने से चोर चुपचाप आगे की ओर बढ़ गये.
मोहल्ला महावीर नगर निवासी मोहन वर्मा पुत्र राम शंकर वर्मा के घर में ऊपर बने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे कीमती वस्त्र साड़ी, पेन्ट-शर्ट व बच्चों के कपड़े अज्ञात चोर चोरी कर ले गए जिनकी कीमत लगभग पांच हजार रुपए से अधिक बतायी गयी है.
वही चोरी की घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने सभी स्थानों का निरीक्षण किया और कहा कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त होंगे.

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments