ऑनलाइन कन्हैया बनो प्रतियोगिता प्रतिभाग करते बच्चे

भरथना(इटावा)
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ज्ञान स्थली एकेडमी द्वारा अपने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन 'कन्हैया बनो' फैंसी ड्रेस कम्पटीशन ऑनलाइन आयोजित की गया.जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और समय सीमा समाप्त होने तक 80 से अधिक छात्र छात्राओं ने स्वयं को कृष्ण का रूप देकर अपनी तस्वीर को समय पर अपलोड किया.
प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर ने बताया कि छुट्टी होने के कारण आज प्रतियोगिता का परिणाम बता पाना संभव न होगा इसे अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम के साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस के दिन घोषित किया जाएगा और पुरुष्कारों को विजेताओं के घर सुरक्षित रूप से पहुंचाया जाएगा. प्रतियोगिता की रूप रेखा उप प्रधानाचार्या श्रीमती नीतू सेंगर ने तैयार तथा तकनीकि निर्देशन अंग्रेजी शिक्षक आशीष दीक्षित ने किया.
प्रधानाचार्य श्री सेंगर ने बताया कि बुधवार को जन्माष्टमी के पश्चात गुरूवार 13 अगस्त से लाइव कक्षाएं पुनः यथावत शुरू हो जायेंगी.

फोटो-ऑनलाइन कन्हैया बनो में भाग लेते छात्र-छात्राएं

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments