भरथना.
आज प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण की आधार शिला रखने पर पूरे देश में हर्ष उल्लास का माहौल रहा.
अयोध्या नगरी में प्रभु श्री राम से
करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई थी, करोड़ों लोगों को इंतजार था
राम मंदिर निर्माण का, आखिरकार वह इंतजार खत्म हो गया और हर शहर हर गांव हर कस्वा दीप प्रज्वलित कर रोशनी से जगमगा उठा, जगह जगह पूजा अर्चना की गई, यही माहौल भरथना क्षेत्र के ग्राम काँधेश पचार में देखने को मिला जहां,एक 300 साल प्राचीन शिव मंदिर में सर्व सेवा समिति के पदाधिकारियों महिलाओं व युवा समाज सेवियों ने सरकार की गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए पहले मंदिर को सैनीटाइज किया उसके बाद भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया.इस दौरान अध्यक्ष दीपक तिवारी,महासचिव शेखर शुक्ला,कोषाध्यक्ष मनोज प्रजापति, प्रवक्ता अवनीश मिश्रा,
प्रणव तिवारी, उत्कर्ष तिवारी, योगेन्द्र शुक्ला, सोनू दीक्षित, कल्लू सविता, विशाल, सनी प्रजापति, बल्लू दुवे, रामू दीक्षित, पुस्पा शुक्ला, उषा दुवे ब अन्य भक्तगण मौजूद रहे.
Comments
Post a Comment