कोरोना संक्रमित व्यापारी का पुत्र भी कोरोना संक्रमित हुआ

भरथना.
बीते दिवस पाए गए कोरोना संक्रमित व्यापारी का 13 वर्षीय पुत्र भी कोरोना संक्रमित हुआ.
कोविड-19 प्राभारी आदित्य प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि कल बुधवार को मोहल्ला गांधी नगर में एक व्यापारी कोरोना संक्रमित पाया गया था आज की रिपोर्ट के अनुसार व्यापारी का 13 वर्षीय पुत्र भी कोरोना संक्रमित पाया गया.जिन्हें स्वास्थ्य केंद्र से जानकारी कर संक्रमित व्यक्ति को होम आइसोलेट कर दिया गया.
वही उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह के निर्देशानुसार उक्त मोहल्ले में निरंतर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है.

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments