राष्ट्रीय अखंड ब्राह्मण सभा इटावा बैठक सम्पन्न:कई बिंदुओं पर चर्चा

भरथना.
राष्ट्रीय अखंड ब्राह्मण सभा इटावा द्वारा एक मासिक बैठक कुंवरा स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अखिलेश दुबे अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.



बैठक में प्रदेश प्रभारी तरुण तिवारी द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मस्थली पर मंदिर भूमि पूजन एवं शिलान्यास रखने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राष्ट्रीय अखंड ब्राह्मण सभा इटावा इकाई की तरफ से धन्यवाद पत्र प्रेषित करने का सुझाव दिया.
वही बैठक के बाद सोनू चौधरी(अनुज कुमार) सदस्य जिला पंचायत इटावा प्रतिनिधि के आकस्मिक निधन को लेकर सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शोक सभा कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
बैठक के दौरान अश्वनी पाठक,नागेश दीक्षित,श्यामू तिवारी,सुशांत उपाध्याय चंद्र मोहन चौबे,महेश तिवारी,अमन दीक्षित,दीपक तिवारी,अविनाश शुक्ला,अनुज पाण्डेय अभिषेक मिश्रा,प्रवेश मिश्रा आदि पदाधिकारियों की उपस्थित रहे.
बैठक का सफल संचालन जिला सचिव रजनीश पाण्डेय  द्वारा किया गया.

रिपोर्ट-इशरत अब्बासी

Comments