कस्वे की गौरी पोरवाल ने इण्टर में जनपद में 5वां व कस्वे में पहला स्थान प्राप्त किया,हर कोई कर रहा तारीफ
भरथना.
CBSE Result 2020: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) में कस्वे की गौरी पोरवाल ने जनपद में 5वां व भरथना कस्वे में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने जिले व कस्वे का गौरव बढ़ाया.
आपको बताते चले कस्बा के मोहल्ला आजाद रोड निवासी सर्राफा व्यवसाई अतुल पोरवाल की छोटी पुत्री गौरी पोरवाल जो इटावा स्थित डीपीएस में इण्टर की छात्रा है गौरी ने जनपद में पांचवां स्थान तथा भरथना में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ कस्बे का नाम रोशन किया।
गौरी पोरवाल कहती हैं कि कड़ी मेहनत निश्चित तौर पर अपना रंग लाती है. और सफलता के लिए लगन और आत्मविश्वास बेहद जरूरी है.
इसी आत्म विश्वास से के साथ सीबीएसई बोर्ड इण्टर की परीक्षा में 96% अंक आए हैं और वह भविष्य में आईएएस बनने का लक्ष्य रखकर तैयारी करना चाहती है.
वही इधर यह खबर कस्वे के संभ्रांत नागरिकों को लगी तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया बधाई देने वालो में पूर्व सांसद प्रदीप यादव,पूर्व राज्य मंत्री अशोक यादव,पूर्व चेयरमैन प्रतिनधि,अजय यादव गुल्लू वर्तमान चेयरमैन हाकिम सिंह,सुरेंद्र यादव बाबूजी,विनोद यादव कक्का, ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव सहित अन्य लोगो ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट-इशरत अब्बासी
bhut bhut badhai
ReplyDeleteबहुत शानदार
ReplyDelete