भरथना.
सरकार द्वारा आपरेशन कायाकल्प चलाया जा रहा है। जिसमें परिषदीय स्कूलों की हालत सुधरेगी। जिसके तहत खंड शिक्षाधिकारी राजेश चौधरी व जूनियर इंजीनियर नगर पालिका द्वारा नगर क्षेत्र भरथना के समस्त परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया.
क्लिक कर पढ़े
खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया की ऑपरेशन कायाकल्प के तहत नगर क्षेत्र के समस्त विद्यालयों का मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया है जिसमे कायाकल्प के दौरान सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं जैसे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, कक्षाओं तक रास्ते पर इंटर लाकिंग, ब्लैक बोर्ड, फर्नीचर, शौचालयों, कक्षाओं व रसोई घर में टाइल्स, स्कूल की चार दिवारी, अतिरिक्त कक्ष सहित सभी का कायाकल्प किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान संतोष यादव नगर पालिका, संजय दुबे, सुधीर श्रीवास्तव, विनोद सिंह चौहान, कुलदीप पोरवाल उपस्थित रहे.
Comments
Post a Comment