काम की ख़बर: कोरोना वायरस की चैन तोड़ने के लिए एसडीएम ने तैयार की टीम

भरथना। 
एसडीएम भरथना इन्द्रजीत सिंह (आईएएस) ने नगर पालिका कार्यलय में कोविड-19 दृष्टिगत पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह,नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राम आसरे कमल, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ अमित दिक्षित के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एचबी,एन एम,आशा,अगनबाड़ी,की टीम के साथ डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग एव ऑक्सीजन पल्स के जांच के लिए बैठक की।



कस्वे सब्जी मण्डी स्थित नगर पालिका कार्यालय में एसडीएम इन्द्रजीत सिंह ने
पालिका अध्यक्ष, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक,अधिशाषी अधिकारी एव स्वास्थ्य विभाग की टीम एचबी,एन एम,आशा,अगनबाड़ी,की टीम के साथ डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग एव ऑक्सीजन पल्स के जांच के लिए बैठक की जिसमे वार्ड वाइज सर्वे होने के लिए टीमो को गठित कर दिया गया जिसमे 6- 6 लोगो के टीम आज वार्ड न0 22,18,19 में यह कार्य सभासदो के देख रेख में कराया जा रहा है। वही एसडीएम ने सभी एचबी,एन एम,आशा,अगनबाड़ी,की टीम को निर्देशित किया कि स्क्रीनिंग के दौरान सभी के नाम,उनको खांसी,बुख़ार,सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र  अधीक्षक या फ़िर मुझे कॉन्टेक्ट करे।

और सभी से अपील भी की कही पर पानी इकट्ठा न होने दे जिंससे कि और किसी तरह की बीमारी न पनप सके क्योकि पानी जमा होने से मलेरिया,डेंगू,चिकिनगुनिया जैसे बीमारी पनपती है इसलिये इसका विशेष ख्याल रखें और कही पानी इकट्ठा होता दिखाईं दे तो तुरंत मुझे सूचना करें साथ ही नगर की जनता से अपील की कोरोना के प्रति खुद भी जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें और अगर आपके आस पास ऐसा कोई व्यक्ति है जिसे कई दिनों से बुखार,सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई दे तो तुरंत मुझे या स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना करें तभी हम इस कोरोना वायरस की चैन को तोड़ सकते है एवं मास्क,सोसल डिस्टेंसिंग एव सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें  क्योकि सबसे ज्यादा इन्ही चीजो से हमारी सुरक्षा है।और ज्यादा से ज्यादा आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें।


वही स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक ने सभी नगर की जनता से अपील की हमारी टीम को डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लगाया गया जिसका आपको सहयोग करना है।



इस दौरान डॉ वीरेंद्र विक्रम सिंह,सुरेश चंद्र,दिलीप कुमार,सभासद दलवीर यादव,अंशु सिंह,अतुल त्यागी,नानू बाबा,राघवेंद्र सिंह,कोविड -19 प्राभारी अदित्य प्रताप सिंह भदौरिया सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Comments