SBI शाखा प्रवंधक सहित देखे और कितने लोग कोरोना संक्रमित हुए

भरथना।
भरथना नगर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार आयी रिपोर्ट में सरोजिनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर सहित पांच कर्मचारी संक्रमित मिले। 


भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर अमित दीक्षित ने बताया कि बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सरोजिनी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने अपनी स्वेच्छा से कोविड-19 की जांच करायी थी। जिसमें बैंक में कार्यरत बैंक मैनेजर सहित पांच लोगों कोरोना रिपोर्ट पोजीटिव आने से बैंक कर्मियों मे हड़कम्प मच गया। 


वहीं उक्त आशय की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह आईएएस, तहसीलदार गजराज सिंह, अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल, नगरपालिका कोविड-19 प्रभारी रामजी भदौरिया, थाना प्रभारी अनिल कुमार ने सभी संक्रमित बैंक कर्मचारियों को एकत्रित कर एम्बूंलेस द्वारा उपचार हेतु जसवंनतनगर स्थित अस्पताल भेजा गया है।


और वह जहां रहते है उस क्षेत्र को वेरिकेटिंग कर सील किया गया है। साथ ही सेनेटाइजेशन कार्य भी किया जा रहा है। वहीं उपजिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह आईएएस, तहसीलदार गजराज सिंह ने लोगों से अपील की है वह अपने घरों पर रहें। बहुत जरूरी काम हो तो ही घर से निकले। निकलने के दौरान मास्क पहनकर तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन अवश्य करें।फोटो- भरथना एसबीआई 

Comments