बेहतरीन जोक्स पढ़ने के लिए क्लिक करें

घायल गायों का मसीहा बने ये लोग

1-शिक्षक कक्षा में छात्रों से बोले - तुम्हें पता है तुम्हारी उम्र में महात्मा गांधी ने बी.ए. कर लिया था।


एक छात्र बोला - सर हमें यह भी पता है कि आपकी उम्र में भगत सिंह फांसी चढ़ चुके थे।


2-संता - रात भर मुझे नींद नहीं आई


बंता - क्यों?


संता - रात भर मैंने सपने में देखा कि मैं जाग रहा हूं।


3-संता ने अपनी बाईक गुम जाने की खुशी में पार्टी दी। क्योंकि वो खुश था कि वो कुछ देर पहले ही बाईक पर था, अगर बाईक पर ही होता तो वह भी गुम जाता।


दरोगा के घर मे चोरी करने वाला हुआ गिरफ्तार,देखे कौन है वह शख्स
4-संता - अगर तुम्हें सर्दी लगती है तो क्या करते हो?


बंता - मैं हीटर के पास जाकर बैठ जाता हूं।


संता - तो भी सर्दी लगती है तो आप क्या करते हैं?


बंता - तो फिर मै हीटर चालू कर लेता हूं।


5-संता - यार 10 साल हो गये, जब से मेरी शादी हुई है मैं बस एक ही औरत से प्यार करता हूं।


बंता: ये तो बहुत ही अच्छी बात है।


संता - हाँ, बात तो ठीक है पर अगर मेरी बीवी को पता चल गया तो वह तो मुझे जान से मार डालेगी।


6-डाक्टर - क्या बात है?


जुम्मन - जी कुत्ते ने काट लिया है।


डाक्टर - तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह 8 से 11 बजे तक है और तुम 1 बजे आये हो।


जुम्मन - जी मैंने तो पढ़ लिया पर, कुत्ते ने नहीं पढ़ा था।


7-जुम्मन की वाल क्लाक बंद हो गई। जब जुम्मन ने वाल क्लाक को खोल कर देखा तो उसमें एक मच्छर मरा हुआ मिला। जुम्मन बोला - अब समझ में आया, ये घड़ी चलेगी कैसे, इसका ड्राइवर तो मर गया हैं


8-संता बंता से बोला - क्यों तुम्हें तैरना आता है?


बंता - नहीं आता।


संता - तुम तो कुत्ते से भी गये गुजरे हो।


बंता - क्यों तुम्हें तैरना आता है?


संता - हां, आता है।


बंता - तब तो तुम्हारे और कुत्ते में कोई फर्क नहीं।


9-संता और उसकी बीवी बहुत देर से रो रहे थे।


आवाज सुनकर बंता उनके घर पहुंचा और बोला - तुम लोग बहुत देर से रो रहे हो, आखिर बात क्या है?


संता बोला - यही तो बात है, अब तो बहुत देर हो गई है, हमें यह भी याद नहीं रहा कि हम किसलिए रो रहे हैं।


Comments